कोलकाता एयरपोर्ट से बुद्ध एयर ने शुरू की उड़ान

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुद्ध एयर ने अपनी उड़ान सेवा शुरू की. सोमवार को बुद्ध एयर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए अपनी पहली उड़ान भरी. बुद्ध एयर, जो नेपाल के अग्रणी विमान संगठनों में से एक है, काठमांडू और कोलकाता के बीच, एटीआर-72 विमान […]
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुद्ध एयर ने अपनी उड़ान सेवा शुरू की. सोमवार को बुद्ध एयर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए अपनी पहली उड़ान भरी. बुद्ध एयर, जो नेपाल के अग्रणी विमान संगठनों में से एक है, काठमांडू और कोलकाता के बीच, एटीआर-72 विमान के द्वारा, साप्ताहिक तीन उड़ानें संचालित करेगा.
इसके उद्घाटन अवसर पर 56 यात्री नेपाल की राजधानी काठमांडू से उड़ान संख्या यू4163 से कोलकाता पहुंचे और 64 यात्री बुद्ध एयर उड़ान संख्या यू4164 से कोलकाता से रवाना हुए. इस मौके पर कोलकाता एयरपोर्ट और बुद्ध एयर के कई अधिकारी मौजूद थे. एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट बुद्ध एयर का स्वागत करता है और एक लंबे और निरंतर सहयोग की कामना करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




