कड़ी सुरक्षा में राज्य की नौ सीटों पर अंतिम चरण का मतदान आज

Updated at : 19 May 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में राज्य की नौ सीटों पर अंतिम चरण का मतदान आज

कोलकाता : आम चुनाव के अंतिम और सातवें चरण के तहत रविवार को राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जादवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर (एससी) और मथुरापुर (एससी) के कुल 1,49,63,064 मतदाता 111 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक […]

विज्ञापन

कोलकाता : आम चुनाव के अंतिम और सातवें चरण के तहत रविवार को राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जादवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर (एससी) और मथुरापुर (एससी) के कुल 1,49,63,064 मतदाता 111 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा.

माना जा रहा है कि जादवपुर को छोड़कर आठ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होगा. कांग्रेस जादवपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ रही है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से पुन: चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ भाजपा के निलंजन रॉय हैं. माकपा ने इस सीट से फुआद हलीम को उतारा है. कांग्रेस ने सौम्या रॉय को चुनाव मैदान में उतारा है. जादवपुर सीट पर तृणमूल की सेलिब्रिटी उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती भाजपा के अनुपम हाजरा को चुनौती दे रही हैं.
माकपा ने यहां से वरिष्ठ नेता विकास रंजन भट्टाचार्य को खड़ा किया है. बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार नुसरत जहां भाजपा के सायंतन बसु को चुनौती देंगी. कांग्रेस ने काजी अब्दुर रहीम को और वाममोर्चा के घटक दल भाकपा ने पल्लब सेनगुप्ता को नामांकित किया है. दमदम सीट पर भाजपा ने टीएमसी के मौजूदा सांसद सौगत राय के खिलाफ शमिक भट्टाचार्य को खड़ा किया है. वाम मोर्चा के अहम घटक माकपा ने नेपालदेब भट्टाचार्य को नामांकित किया है जबकि कांग्रेस ने सौरव साहा के नाम की घोषणा की है. टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तिकार बारासात में भाजपा के मृणाल कांति देबनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.
यहां से कांग्रेस ने सुब्रत दत्ता और वाम मोर्चे के ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक हरीपाड़ा विश्वास को खड़ा किया है. जयनगर (एससी) सीट पर टीएमसी की प्रतिमा मंडल भाजपा के अशोक कांदरी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. कांग्रेस ने तपन मंडल को खड़ा किया है और वाम मोर्चे के घटक दल आरएसपी ने सुभाष नस्कर को उम्मीदवार बनाया है. चौधरी मोहन जटुआ मथुरापुर (एससी) सीट से टीएमसी के उम्मीदवार है. भाजपा ने यहां से श्यामा प्रसाद हाल्दार, कांग्रेस ने कृतिबास सरदार और माकपा ने शरत चंद्र हल्दर को उम्मीदवार बनाया है.
कोलकाता दक्षिण सीट पर टीएमसी की माला रॉय भाजपा के चंद्र कुमार बोस को चुनौती देंगी. माकपा ने नंदिनी मुखर्जी और कांग्रेस ने मीता चक्रवर्ती को नामांकित किया है. कोलकाता उत्तर सीट से सुदीप बंदोपाध्याय भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. माकपा ने कोनिनिका बोस और कांग्रेस ने सैयद शाहिद इमाम को उम्मीदवार बनाया है.
राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने बताया कि सभी बूथों पर केंद्रीय बल की तैनाती होगी. उन्होंने मतदान के शांतिपूर्ण होने की आशा जतायी. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय बलों की कुल 710 टुकड़ियों को 17,042 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके. क्विक रिस्पॉन्स टीम(क्यूआरटी) की टुकड़ियां भी मुस्तैद रहेंगी. अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रचार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola