आज मध्यरात्रि आयेगा ‘फोनी’ चक्रवात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2019 1:49 AM
कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ का कहर कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बरपाने की संभावना है. फोनी’ के चलते शुक्रवार और शनिवार को बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश के साथ अन्य स्थानों पर हल्की बारिश भी होने की आशंका है. गुरुवार को अलीपुर मौसम विभाग […]
कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ का कहर कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बरपाने की संभावना है. फोनी’ के चलते शुक्रवार और शनिवार को बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश के साथ अन्य स्थानों पर हल्की बारिश भी होने की आशंका है.
गुरुवार को अलीपुर मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव बंद्योपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए फोनी को लेकर कोलकाता समेत बंगाल के सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यह तूफानी फोनी शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के गोपालपुर और चंदबली के समु्द्री तट से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने की संभावना है, फिर वहां से बंगाल में तेज गति से चक्रवाती तूफान फोनी प्रवेश करेगी. शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार तड़के सुबह के बीच ही आने की प्रबल संभावना है. बंगाल में इसका असर 90 से 115 किलो मीटर की रफ्तार से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










