न्यूटाउन में अस्थायी बाजार में लगी आग, 20 दुकानें खाक

Updated at : 11 Apr 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूटाउन में अस्थायी बाजार में लगी आग, 20 दुकानें खाक

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन के गौरांग नगर इलाके में बुधवार सुबह बागजोला खाल के पास स्थित एक अस्थायी बाजार में भयावह आग लग गयी. सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग के पांच इंजन पहुंचे. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग में बाजार की 20 दुकानें […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन के गौरांग नगर इलाके में बुधवार सुबह बागजोला खाल के पास स्थित एक अस्थायी बाजार में भयावह आग लग गयी. सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग के पांच इंजन पहुंचे.

लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग में बाजार की 20 दुकानें जल कर खाक हो गयीं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह पौने छह बजे की है. बागजोला खाल के समीप स्थित अस्थायी रूप से बांस, टिन से शेड तैयार कर कई सारी दुकानें बनायी गयी हैं. वहां चाय से लेकर सब्जी और किराने की कई दुकानें चलती हैं. तड़के अचानक एक दुकान से आग की लपटें निकलते देखी गयीं. लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलते हुए पास की दुकानों में भी लग गयी.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के घंटे भर बाद दमकल पहुंची थी, जिस कारण से भयावह आग में कई सारी दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि आग की घटना के बाद दुकान में कुछ सिलिंडर भी रखे थे, जो लगातार विस्फोट हुए और आग की लपटें तेजी से फैलते चली गयी थीं.
विधाननगर फायर स्टेशन के उप अधिकारी संजीव चक्रवर्ती ने बताया कि आग में 15 से 20 दुकानें जल गयी हैं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची थी. सही जगह नहीं बताये जाने के कारण पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ था. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इलाके में अधिकतर दुकानें अवैध तरीके से बनी हैं. जगह-जगह बिजली के तार झूल रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola