सियालदह-बनगांव सेक्शन में सिग्नल फेल्योर, ट्रेन सेवा बाधित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक जोड़ी सियालदह-बैरकपुर व सियालदह-नैहाटी लोकल रद्द 30 से ज्यादा ट्रेनें घंटों देर से हुईंं रवाना सुबह पांच बजे दमदम जंक्शन व दमदम कैंट स्टेशन के मध्य सिग्नल हुआ फेल कोलकाता : सियालदह-बनगांव सेक्शन के दमदम जंक्शन और दमदम कैंट स्टेशन के मध्य बुधवार सुबह अचानक सिग्नल फेल्योर होने के बाद ट्रेनें जहां-तहां रुक गयीं. […]
विज्ञापन
एक जोड़ी सियालदह-बैरकपुर व सियालदह-नैहाटी लोकल रद्द
30 से ज्यादा ट्रेनें घंटों देर से हुईंं रवाना
सुबह पांच बजे दमदम जंक्शन व दमदम कैंट स्टेशन के मध्य सिग्नल हुआ फेल
कोलकाता : सियालदह-बनगांव सेक्शन के दमदम जंक्शन और दमदम कैंट स्टेशन के मध्य बुधवार सुबह अचानक सिग्नल फेल्योर होने के बाद ट्रेनें जहां-तहां रुक गयीं. सिग्नल फेल्योर होने की खबर मिलने के बाद रेल अफसरों में हड़कंप मच गया. संचालन प्रभावित ना हो, इसके लिए ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया.
करीब छह घंटे तक युद्ध स्तर पर चले मरम्मत कार्य के बाद सिग्नल को ठीक किया गया. खबर पाकर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे थे. घटना की जानकारी मिलते ही दमदम जंक्शन और दमदम कैंट स्टेशन के मध्य अप व डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया.
विभिन्न स्टेशनों पर लोकल ट्रेनें खड़ी हो गयीं. वहीं इस दौरान कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा. घटना के बाद अप सियालदह-बैरकपुर, डाउन बैरकपुर-सियालदह, अप सियालदह-नैहाटी और डाउन नैहाटी-सियालदह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. साथ ही सेक्शन में चलनेवाली 30 लोकल ट्रेनें घंटों देर से रवाना हुईं.
जानकारी के अनुसार, सुबह पांच बजे से खराब हुआ सिग्नल सिस्टम सुबह 11 बजे तक खराब रहा. सेक्शन में सुबह ज्यादा ट्रेनें नहीं होने कारण यात्रियों को कम परेशान होना पड़ा लेकिन सुबह 9 बजे के बाद स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गयी. ट्रेन नहीं मिलने के कारण यात्री परेशान रहे. घंटों चले मरम्मत कार्य के बाद सुबह 11.05 बजे ट्रेन सेवा सामान्य हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










