तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक अर्जुन सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2019 9:53 PM
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भाटपाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह को तृणमूल कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन कहा कि दल विरोधी कार्य करने के लिए पार्टी से उन्हें छह साल से निष्कासित कर दिया गया है. […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भाटपाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह को तृणमूल कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन कहा कि दल विरोधी कार्य करने के लिए पार्टी से उन्हें छह साल से निष्कासित कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि कल ही इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दी जायेगी और दल विरोधी कानून के तहत उनकी सदस्यता खारिज करने की अपील की जायेगी. उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह भले ही भाजपा में गये हैं, लेकिन उनके क्षेत्र में तृणमूल की पकड़ बरकरार हैं. यही वजह है कि अर्जुन के भाजपा में जाने से बड़ी संख्या में लोग भाजपा से टूटकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
इस मौके पर बैरकपुर के तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी की मौजूदगी में भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य धर्मपाल गुप्ता, जितेंद्रसाव, सोमनाथ श्याम, संजय सिंह व प्रमोद सिंह के अलावा राजकुमार यादव को तृणमूल कांग्रेस में शामिल करवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










