फैमिली सैलून के नाम पर चला रहे थे देह व्यापार

Updated at : 08 Mar 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
फैमिली सैलून के नाम पर चला रहे थे देह व्यापार

टॉलीगंज इलाके के महाराजा नंद कुमार रोड की घटना लालबाजार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने की थी छापेमारी कोलकाता : फैमिली सैलून के नाम पर देह व्यापार का धंधा चला रहे एक गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में नौ ग्राहक, सात यौनकर्मी, एक मैनेजर व एक […]

विज्ञापन

टॉलीगंज इलाके के महाराजा नंद कुमार रोड की घटना

लालबाजार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने की थी छापेमारी
कोलकाता : फैमिली सैलून के नाम पर देह व्यापार का धंधा चला रहे एक गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में नौ ग्राहक, सात यौनकर्मी, एक मैनेजर व एक गिरोह का संचालक है. घटना टॉलीगंज इलाके के महाराजा नंद कुमार रोड में स्थित एक फैमिली सैलून की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि इस सैलून के अंदर काफी दिनों से देह व्यापार गिरोह सक्रिय है.
इस जानकारी के बाद लालबाजार के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएसटीयू) की टीम ग्राहक के वेश में यहां पहुंची और गिरोह को रंगेहाथों पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि गत तीन से चार महीने से इस सैलून में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था.
पुलिस की टीम ने सभी से पूछताछ कर इस गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इसके पहले कसबा इलाके में भी इसी तरह से देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश हुआ था. उस मामले में चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola