मोबाइल हड़पने के चक्कर में कर दी गर्ल फ्रेंड की हत्या, जानें पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2019 8:59 AM
आरोपी ने अपराध कबूला, शनिवार से ही लापता थी मंजू कोलकाता : एक मोबाइल के लिए अपनी महिला मित्र की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यह घटना दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर थाना के कुल्पी की है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम संजू भंडारी […]
आरोपी ने अपराध कबूला, शनिवार से ही लापता थी मंजू
जानकारी के अनुसार, संजू ने अपनी महिला मित्र मंजू हालदार (21) की हत्या केवल मोबाइल हड़पने के चक्कर में कर दी. वह कुल्पी के बेड़नदड़ी गांव की रहनेवाली थी. वह कोलकाता में एक निजी कंपनी में काम करती थी. शनिवार को जब वह कोलकाता से घर नहीं लौटी, तब उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी. इसके बाद डायमंड हार्बर के गौरीपुर स्थित 117 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से मंजू का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के बाद संदेह के आधार पर बारुईपुर निवासी संजू भंडारी को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ में संजू ने बताया कि मंजू से आने-जाने के क्रम में मुलाकात हुई थी. दोनों जल्द ही गहरे दोस्त भी बन गये. शनिवार की रात भी दोनों साथ में ही घर लौट रहे थे. रास्ते में दोनों ने एक साथ शराब भी पी थी. उसे (संजू) मंजू का कीमती मोबाइल फोन काफी पसंद था, पर उसके पास वैसा फोन खरीदने के रुपये नहीं थे. मंजू का मोबाइल फोन हड़पने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










