पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 4:32 AM
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा थानांतर्गत गोयालबथान इलाके में भाई ने ही अपने चचेरे बड़े भाई की हत्या कर दी. मृतक का नाम विश्वजीत वैद्य बताया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शुभोजीत वैद्य को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, विश्वजीत बुधवार को गाय के खाने के लिए बिचाली खरीद […]
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा थानांतर्गत गोयालबथान इलाके में भाई ने ही अपने चचेरे बड़े भाई की हत्या कर दी. मृतक का नाम विश्वजीत वैद्य बताया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शुभोजीत वैद्य को गिरफ्तार किया है.
सूत्रों के मुताबिक, विश्वजीत बुधवार को गाय के खाने के लिए बिचाली खरीद कर लाया था, जबकि शुभोजीत के परिवारवालों का आरोप है कि वह, उनकी रखी बिचाली को चुरा कर लाया था, जिसे लेकर बुधवार देर शाम दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया.
इधर, विवाद की खबर सुनते ही घर लौटने के बाद विश्वजीत को शुभजीत के घरवाले पीट रहे थे, तभी शुभजीत धारदार हथियार लेकर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके परिवार के बाकी सदस्य फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










