कोलकाता : आखिर कब मिलेंगे चिटफंड पीड़ितों के रुपये

कोलकाता : राज्य में चिटफंड कांड के पीड़ितों की संख्या करीब पांच करोड़ है. विभन्न चिटफंड कंपनियों ने आम लोगों के लगभग चार लाख करोड़ रुपये डकार लिये. सबसे बुरी हालत लाखों एजेंटों की है, जिन्होंने लोगों से निवेश कराये. हजारों अभी भी बेघर रहने को मजबूर हैं. आखिर चिटफंड कांड के पीड़ितों के रुपये […]
कोलकाता : राज्य में चिटफंड कांड के पीड़ितों की संख्या करीब पांच करोड़ है. विभन्न चिटफंड कंपनियों ने आम लोगों के लगभग चार लाख करोड़ रुपये डकार लिये. सबसे बुरी हालत लाखों एजेंटों की है, जिन्होंने लोगों से निवेश कराये. हजारों अभी भी बेघर रहने को मजबूर हैं. आखिर चिटफंड कांड के पीड़ितों के रुपये कब वापस मिलेंगे?
एक बार फिर यह सवाल ऑल बंगाल चिटफंड सफरर्स वेलफेयर एसोसिशन ने उठाया है.गुरुवार को कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूपम चौधरी ने राज्य में चिटफंड कांड पीड़ितों को मुआवजा दिये जाने, मामले के तमाम दोषियों पर कार्रवाई करने सहित छह सूत्री मांग भी रखी.
साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग दोहरायी है. दूसरी ओर संगठन की ओर से चेतावनी दी गयी कि यदि चिटफंड कांड पीड़ितों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो देशभर में व्यापक आंदोलन किया जायेगा. रूपम चौधरी ने आरोप लगाया है कि चिटफंड कांड पीड़ितों को मुआवजा देने के लिये राज्य सरकार ने जो वायदा किया था, उसे पूरा नहीं किया गया.
कथित तौर पर पहले चरण मेें राज्य सरकार की ओर से करीब 500 करोड़ रुपये पीड़ितों को देने की घोषणा की गयी थी. इसके लिये कई उत्पादों में अतिरिक्त कर भी लगाये गये थे. संगठन द्वारा जुटाये तथ्यों के आधार पर प्रारंभिक चरण में महज 139 करोड़ रुपये ही चिटफंड पीड़ितों को मिल पाये. अन्य राज्य जैसे ओड़िशा में ऐसी स्थिति नहीं है. वहां की सरकार ने चिटफंड पीड़ितों को प्रथम चरण में 300 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और उसे पूरा भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










