मालदा : अमालदा मेडिकल कॉलेज पर लगा लापरवाही का आरोप
मालदा :मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दंपती को उनके बच्चे के बदले एक मृत शिशु सौंपे जाने से हंगामा मच गया. परिवार के लोगों ने नवजात की तस्वीर मोबाइल पर खींच कर रखी हुयी थी, जिसके वजह से उन्हें अपना बच्चा वापस मिल सका. हंगामे की खबर पाकर इंगलिश बाजार थाना पुलिस पहुंची. ड्यूटी […]
मालदा :मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दंपती को उनके बच्चे के बदले एक मृत शिशु सौंपे जाने से हंगामा मच गया. परिवार के लोगों ने नवजात की तस्वीर मोबाइल पर खींच कर रखी हुयी थी, जिसके वजह से उन्हें अपना बच्चा वापस मिल सका. हंगामे की खबर पाकर इंगलिश बाजार थाना पुलिस पहुंची. ड्यूटी पर मौजूद नर्स से इतनी बड़ी गलती कैसे हुयी, इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है.
पुलिस और मेडिकल कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंगलिश बाजार थाने की नरहाटा ग्राम पंचायत के लखीघाट इलाके की निवासी सागरी बसाक गर्भवती थी. बुधवार रात प्रसव पीड़ा के बाद सागरी को उसके पति स्वरूप मंडल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिये एम्बुलेंस से निकले. लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया और सागरी ने एक पुत्र संतान को जन्म दिया. जन्म के तुरंत बाद बच्चे की फोटो उसके पिता ने खींच ली. इसके बाद सागरी और उसके बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए