कोलकाता : सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों को किया सम्मानित

Updated at : 13 Feb 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों को किया सम्मानित

कोलकाता : मां शारदा भक्त मंडली ने श्री श्री सरस्वती पूजा के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मानिकतल्ला अंचल में किया. इस अवसर पर तकरीबन चार सौ बच्चों में बैग, पेंसिल, रबर, शॉपनर, कॉपी व अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. नृत्य प्रतियोगिता तथा चित्रकला में प्रथम, द्वितीय और तृतीय […]

विज्ञापन

कोलकाता : मां शारदा भक्त मंडली ने श्री श्री सरस्वती पूजा के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मानिकतल्ला अंचल में किया. इस अवसर पर तकरीबन चार सौ बच्चों में बैग, पेंसिल, रबर, शॉपनर, कॉपी व अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.

नृत्य प्रतियोगिता तथा चित्रकला में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये. जगराता, भजन के साथ भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ.

अध्यक्ष श्रीप्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष हरिओम जायसवाल, सचिव ओमप्रकाश जायसवाल, उप सचिव विजय साव, कोषाध्यक्ष संजय साव, उपकोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा व अन्य आयोजन की सफलता के लिए विशेष रुप से सक्रिय रहे.

दीपक उपाध्याय, विराट जायसवाल, शिवम जायसवाल, अमन जायसवाल, निल अधिकारी, संतोष जायसवाल, आशीष जायसवाल, सुजल मिश्रा, मनोज गुप्ता, सिद्धार्थ दोषी आदि ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola