मालदा : छोटी बहन ने साड़ी छिनी तो बड़ी बहन ने लगायी फांसी

मालदा : सरस्वती पूजा की सुबह नयी साड़ी को लेकर दो बहनों के बीचविवाद में नौवीं में पढ़नेवाली बड़ी बहन हासी मंडल (15) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार की सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाना की जदुपुर-2 ग्राम पंचायत के गोपालपुर गांव में हुई. पुलिस ने मृत छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए […]
मालदा : सरस्वती पूजा की सुबह नयी साड़ी को लेकर दो बहनों के बीचविवाद में नौवीं में पढ़नेवाली बड़ी बहन हासी मंडल (15) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार की सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाना की जदुपुर-2 ग्राम पंचायत के गोपालपुर गांव में हुई. पुलिस ने मृत छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हासी मंडल जहुआतला हाईस्कूल में नौवीं में पढ़ती थी.
उसकी छोटी बहन का नाम खुशी मंडल है. हासी और खुशी चार भाई बहन हैं. उनके पिता निरंजन मंडल अभी मुंबई में श्रमिक का काम करते हैं. मां कुमुदनी मंडल घरों में परिचारिका का काम करती है. कुमुदनी ने बताया कि घर में रुपये पैसे की काफी कमी रहती है. इसलिए सरस्वती पूजा पर बड़ी मुश्किल से एक साड़ी खरीद पायी.
इसी साड़ी को पहनने के लिए दोनों बहनों में झगड़ा हो गया. हासी ने कहा कि वह बड़ी है, इसलिये साड़ी वह पहनेगी. लेकिन छोटी बहन खुशी इसे मानने के लिये राजी नहीं हुयी और उसने साड़ी छीन ली. इससे आहत होकर हासी ने फांसी लगा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




