CBI की 10 सदस्यीय टीम नौ फरवरी को शिलॉन्ग में कोलकाता पुलिस प्रमुख से करेगी पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 9:58 PM
नयी दिल्ली/कोलकाता : कोलकाता पुलिस के आयुक्त राजीव कुमार से सीबीआई नौ फरवरी को शिलॉन्ग में करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करेगी. यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी. दो दिनों पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था. अधिकारियों ने बताया […]
नयी दिल्ली/कोलकाता : कोलकाता पुलिस के आयुक्त राजीव कुमार से सीबीआई नौ फरवरी को शिलॉन्ग में करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करेगी. यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी. दो दिनों पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था.
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार से इसलिए पूछताछ करना चाहती है कि वह सारधा एवं अन्य पोंजी घोटाला मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख थे. राजीव कुमार सहित कुछ हाई प्रोफाइल संदिग्धों से पूछताछ के दौरान अतिरिक्त श्रम बल मुहैया कराने के लिए सीबीआई ने दिल्ली, भोपाल और लखनऊ इकाई के दस अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता भेजा है. एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि नयी दिल्ली में विशेष इकाई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस गुसिन्हा के साथ अतिरिक्त एसपी वीएम मित्तल, सुरेंद्र कुमार मलिक, चंदर दीप, उपाधीक्षक अतुल हजेला, आलोक कुमार शाही और पीके श्रीवास्तव, निरीक्षक हरिशंकर चांद, रितेश दानही और सुरजीत दास कोलकाता में तैनात होंगे.
इसमें बताया गया कि ये अधिकारी अस्थायी रूप से सीबीआई ईओ-चार, कोलकाता में पदस्थ होंगे. उन्हें शुक्रवार तक कोलकाता पहुंचने के लिए कहा गया है और अस्थायी तौर पर वे 20 फरवरी तक वहां रहेंगे. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को निर्देश दिया कि वह सीबीआई के समक्ष पेश हों और जांच में पूरा सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










