कोलकाता : साड़ी पहन शौचालय में घुसा, युवती से की छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 6:03 AM
कोलकाता : दमदम रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गयी, जब महिला शौचालय में एक युवक साड़ी पहन कर घुस गया. वह शौचालय में एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था. वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाने के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद दमदम रेलवे राजकीय […]
कोलकाता : दमदम रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गयी, जब महिला शौचालय में एक युवक साड़ी पहन कर घुस गया. वह शौचालय में एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था. वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाने के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद दमदम रेलवे राजकीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ दमदम जीआरपी ने युवती के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.
युवक का नाम राजू देवनाथ (30) है. उसके पिता का नाम संतोष देवनाथ है. वह पूर्व बर्दमान जिले के कालना थाना अंतर्गत कालना श्यामगंज पाड़ा का रहने वाला बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










