कोलकाता : भाजपा की सहयोगी पार्टी बन गयी है सीबीआइ : फिरहाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 5:18 AM
कोलकाता : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी बन गयी है. वर्तमान में देश की जनता को नरेंद्र मोदी को देखने से ही अब डर लगने लगा है. बस दो माह की देर है और उसके बाद ही नरेंद्र मोदी का डेजिग्नेशन होगा पूर्व प्रधानमंत्री. ये बातें राज्य के शहरी […]
कोलकाता : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी बन गयी है. वर्तमान में देश की जनता को नरेंद्र मोदी को देखने से ही अब डर लगने लगा है. बस दो माह की देर है और उसके बाद ही नरेंद्र मोदी का डेजिग्नेशन होगा पूर्व प्रधानमंत्री. ये बातें राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहीं.
उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी. नरेंद्र मोदी की सभा के विरोध में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए राज्य के मंत्री व कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि प्रधानमंत्री, चाहे जितनी बार ठाकुरनगर आयें, लेकिन इससे उन्हें कुछ लाभ नहीं होगा, क्योंकि मतुआ समुदाय की महारानी बड़ी मां वीणापाणि देवी के साथ ममता बनर्जी का संपर्क बहुत पुराना है.
दोनों का संपर्क मां-बेटी के समान है. उन्होंने कहा कि गत दो फरवरी को ठाकुरनगर में नरेंद्र मोदी ने मतुआ समुदाय का असम्मान किया. नरेंद्र मोदी कितना भी दौरा कर लें, लेकिन बनगांव लोकसभा सीट से आनेवाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस और एक लाख अधिक वोट से जीत हासिल करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










