नागराकाटा : माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों से मांगा टाइमटेबल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:02 AM
नागराकाटा : विभिन्न हाईस्कूल एकेडमिक कैलेंडर का पालन कर रहे हैं या नहीं, यह जानने के लिये माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों से उनका टाइम-टेबल तलब किया है. आगामी 15 फरवरी तक डाक के जरिये इसे भेजना होगा. इस बारे में सभी जिलों के विद्यालय निरीक्षकों को ईमेल के जरिये टाईम-टेबल भेजवाने का निर्देश […]
नागराकाटा : विभिन्न हाईस्कूल एकेडमिक कैलेंडर का पालन कर रहे हैं या नहीं, यह जानने के लिये माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों से उनका टाइम-टेबल तलब किया है. आगामी 15 फरवरी तक डाक के जरिये इसे भेजना होगा. इस बारे में सभी जिलों के विद्यालय निरीक्षकों को ईमेल के जरिये टाईम-टेबल भेजवाने का निर्देश भी दिया गया है. बीते सोमवार को स्कूलों को इस बारे में निर्देश पहुंच गया है.
जानकारी के मुताबिक 20 नवम्बर 2018 को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्कूलों को एक एकेडमिक कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया था. उसमें सुबह स्कूल खुलने से लेकर छुट्टी के समय तक का पूरा टाईम-टेबल बनाना था. साथ ही किस सप्ताह में किस श्रेणी की कितनी कक्षायें होंगी, यह व्योरा भी देना था.
चालू शिक्षा वर्ष में शुरूआत से ही इसका पालन किया जाना था. सूत्रों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा पर्षद को पता चला है कि बहुत से विद्यालय इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी मर्जी के मुताबिक स्कूल का संचालन कर रहे हैं. ऐसी शिकायतों पर ही पर्षद ने सभी उच्च विद्यालयों से उनका टाईम-टेबल और कैलेंडर तय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










