सीबीआईvsकमिश्नर : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिमागी लड़ाई में जुटे दोनों पक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 7:54 PM
– सीबीआई ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिए बनायी टीम – वहीं राजीव कुमार ने सीबीआइ को भेजा पत्र, आठ फरवरी को उपलब्ध होने की दी जानकारी कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट से कोलकाता पुलिस आयुक्त से […]
– सीबीआई ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिए बनायी टीम
– वहीं राजीव कुमार ने सीबीआइ को भेजा पत्र, आठ फरवरी को उपलब्ध होने की दी जानकारी
कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट से कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने की इजाजत मिलने के बाद से एक तरफ सीबीआई तो दूसरी तरफ पुलिस आयुक्त अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गये हैं.
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिए सीबीआई ने पांच से आठ वरिष्ठ सदस्यों को लेकर एक टीम बनायी है. इस टीम में वे अधिकारी शामिल हैं, जो शुरुआत से सारधा चिटफंड मामले की जांच से जुड़े हैं.
वहीं, दूसरी तरफ सीबीआई की तरफ से सीपी से पूछताछ की तारीख पर फैसला लेने के पहले ही पुलिस आयुक्त ने इमेल के जरिए खुद सीबीआई को एक पत्र भेजकर आठ फरवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध होने की जानकारी दी है.
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्हें इमेल के जरिये एक पत्र भेजा गया है, जिसमें पुलिस आयुक्त ने कहा है कि वे आठ फरवरी को फ्री हैं, हालांकि सीबीआइ की तरफ से इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










