कोलकाता : बंगाल में संवैधानिक ढांचा ध्वस्त - प्रकाश जावड़ेकर

Updated at : 05 Feb 2019 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : बंगाल में संवैधानिक ढांचा ध्वस्त - प्रकाश जावड़ेकर

कोलकाता : भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में संवैधानिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गयी है. बंगाल में जो हुआ, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है. कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के घर गये सीबीआइ अधिकारियों को हिरासत में लेने और फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा धरना […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में संवैधानिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गयी है. बंगाल में जो हुआ, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है. कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के घर गये सीबीआइ अधिकारियों को हिरासत में लेने और फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा धरना दिये जाने के संबंध में श्री जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री तब धरने पर नहीं बैठीं, जब कुणाल घोष, सृंजय बोस, सुदीप बंद्योपाध्याय, तापस पाल या मदन मित्रा को गिरफ्तार किया गया था. आखिर अब वह क्यों धरने पर बैठी हैं?

श्री जावड़ेकर ने कहा कि दरअसल चिटफंड घोटाला करनेवालों ने एक लाल डायरी व पेन ड्राइव का जिक्र किया था. क्या जांच से उसे छिपाने के लिए यह सबकुछ किया जा रहा है. आखिर मुख्यमंत्री जांच को क्यों रोकना चाहती हैं?
मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के आला पुलिस अधिकारियों का धरने पर बैठ जाना समझ से परे है. यहां संविधान की हत्या हो रही है. संवैधानिक ढांचा चरमरा गयी है. चिटफंड घोटाला 40 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें 20 लाख लोगों के पैसे डूब गये और करीब 100 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी.
आश्चर्य है कि राहुल गांधी के पार्टी के लोगों की जनहित याचिका पर ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच के आदेश दिये थे. अब वही राहुल गांधी ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे हैं. कांग्रेस के सांसद अधीर चौधरी द्वारा ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की जा रही है. हालांकि श्री जावड़ेकर ने राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के मुद्दे पर भाजपा का रुख स्पष्ट करने से इनकार कर दिया.
श्री जावड़ेकर ने कहा कि सीबीआइ जांच नरेंद्र मोदी सरकार के कहने पर नहीं, बल्कि 2014 के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत हो रही है, तब भाजपा की सरकार भी नहीं बनी थी.
सीबीआइ जांच का सामना गुजरात के मुख्यमंत्री रहते वक्त नरेंद्र मोदी ने भी किया, लेकिन उन्होंने सीबीआइ पर गुजरात में काम करने से रोक नहीं लगायी थी. सीबीआइ के कामकाज में दखलंदाजी कांग्रेस की परंपरा रही है, भाजपा की नहीं.
भाजपा में शामिल हुए उद्यमी
कोलकाता. कुकमी मसाला के मालिक सुजीत दत्ता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि श्री दत्ता अरसे से भाजपा में शामिल होने के लिए बात कर रहे थे. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों से प्रभावित हैं. भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने श्री दत्ता को पार्टी का झंडा सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola