कोलकाता : राजनीतिक पार्टियों के पास कार्यक्रमों के आयोजन का लोकतांत्रिक अधिकार : त्रिपाठी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 2:33 AM
कोलकाता : राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का मानना है कि सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रमआयोजित करने का ‘संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार’ है. श्री त्रिपाठी की यह टिप्पणी राज्य सरकार द्वारा भाजपा को राज्य में रथ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दिये जाने की पृष्ठभूमि में आयी है. पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर टिप्पणी करते […]
कोलकाता : राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का मानना है कि सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रमआयोजित करने का ‘संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार’ है. श्री त्रिपाठी की यह टिप्पणी राज्य सरकार द्वारा भाजपा को राज्य में रथ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दिये जाने की पृष्ठभूमि में आयी है. पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर टिप्पणी करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि हिंसा चाहे राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी हो या आपराधिक, उसकी हमेशा निंदा होनी चाहिए.
श्री त्रिपाठी ने एक साक्षात्कार में कहा : लोकतंत्र में राजनीतिक कार्यक्रम तो होंगे ही. यह संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है, इसलिए सभी दलों को संविधान की मूल भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उसके प्रावधानों का पालन करना चाहिए. राज्यपाल से पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार का राजनीतिक दलों को यात्रा या रैलियां निकालने से रोकना उचित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










