गहने की दुकान में चोरी

Updated at : 03 Feb 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
गहने की दुकान में चोरी

हुगली : बैद्यवाटी के 11 नंबर रेलवे गेट के निकट आढ्य ज्वेलर्स में गहने की चोरी हो गयी. दुकान के मालिक ने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को एक युवक दुकान में आया. खुद को सेवराफुली फाड़ी का सिविक पुलिस का परिचय बता कर दुकानदार से गहने दिखाने के लिए बोला. इस दौरान वह […]

विज्ञापन

हुगली : बैद्यवाटी के 11 नंबर रेलवे गेट के निकट आढ्य ज्वेलर्स में गहने की चोरी हो गयी. दुकान के मालिक ने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को एक युवक दुकान में आया. खुद को सेवराफुली फाड़ी का सिविक पुलिस का परिचय बता कर दुकानदार से गहने दिखाने के लिए बोला. इस दौरान वह नजर बचाते हुए गहने खरीदने के बहाने से 42 सोने झुमके गायब कर दिया. गहनों का वजन साढ़े चार भरी था.

वह सभी गहनों को लेकर फरार हो गया. रात को दुकान बंद करने के दौरान व्यवसायी सुदर्शन आढ़्य ने 42 सोने के झुमके गायब पाये, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की बात स्पष्ट हुई. पिछले साल भी उस दुकान में डकैतों ने हमला कर सुदर्शन के सिर बंदूक रख कर चोरी करने की कोशिश की थी. घटना की जानकारी श्रीरामपुर थाने की पुलिस को‍ दी गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola