हुगली : वादे पूरे करती है कांग्रेस : गोगोई
Updated at : 30 Jan 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : असम के सांसद और बंगाल कांग्रेस के प्रभारी तरुण गोगोई ने चुचुड़ा घड़ी मोड़ पर मंगलवार को राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. उन्होंने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा मोदी की तरह राहुल गांधी जुमला नहीं छोड़ते, बल्कि अपने वचन को निभाते हैं. किसानों की ऋण माफी की बात […]
विज्ञापन
हुगली : असम के सांसद और बंगाल कांग्रेस के प्रभारी तरुण गोगोई ने चुचुड़ा घड़ी मोड़ पर मंगलवार को राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. उन्होंने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा मोदी की तरह राहुल गांधी जुमला नहीं छोड़ते, बल्कि अपने वचन को निभाते हैं.
किसानों की ऋण माफी की बात पांच राज्यों के चुनाव के 10 दिनों के अंदर पूरा कर अपने वचन को निभाया है. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े चार साल के शासन में जनता को दिये गये वादे जुमले साबित हो चुके हैं.
उन्होंने सभी के बैंक खातों में 15 लाख रुपये, डिजिटल इंडिया बनाने, बेरोजगारों को नौकरी देने सहित कई वादे किये थे, लेकिन सब जुमले साबित हुए. जीएसटी और नोटबंदी से भारत की जनता तबाह हुई. वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में राहुल गांधी ने यह घोषणा की है कि कांग्रेस 2019 में क्षमता में आने पर गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देगी, लेकिन यह जुमला नहीं, सत्य है.
हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ब्रिगेड मैदान में सभा की थी. उस सभा में पहुंचनेवाले विरोधी गठबंधन के तमाम नेता ने सभा के बाद राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री घोषित कर चुके हैं. इसके लिए ममता जी धन्यवाद की पात्र हैं.
इस अवसर पर मौसम नूर के मामा अबू हसन खान ने कहा कि मौसम नूर के तृणमूल चले जाने पर मालदा कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दीपा दासमुंशी ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव ने कांग्रेस को एक नयी दिशा दिखायी है और कांग्रेस को आगे बढ़ने की बल दी है.
राज्य के विपक्षी दल के नेता अब्दुल मन्नान राज्यसभा के सांसद प्रदीप भट्टाचार्य, अमिताभ चक्रवर्ती, दिलीप नाथ, संजय चटर्जी सहित कई अन्य बड़े नेता कांग्रेस के जेल भरो इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए. चुचुड़ा के खदीना मोड़ से कांग्रेस समर्थक जुलूस करके घड़ी मोड़ पहुंचे और विरोध सभा हुई.
उत्तरपाड़ा के पार्षद कामाख्या नारायण सिंह, रिसड़ा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रह्मदेव रविदास, सचिव सुरेश तिवारी, राम पुकार तिवारी, भद्रेश्वर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, चंदननगर माइनॉरिटी सेल के शेख सबीर आदि के नेतृत्व में घड़ी मोड पहुंचकर सभा में तब्दील हुई. सभा समापन होने के बाद कानून तोड़ो का कार्यक्रम हुआ.
तीन बेरीकेड को तोड़ते हुए कांग्रेस समर्थकों ने गिरफ्तारी दी. बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से कांग्रेस समर्थकों को गिरफ्तार करने और उन्हें तत्काल छोड़ने की घोषणा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




