कोलकाता : भाजपा ने मोदी की रैली का स्थान बदला

Updated at : 29 Jan 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   भाजपा ने मोदी की रैली का स्थान बदला

कोलकाता : भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के साथ खींचतान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के स्थल को बदलने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री की उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में दो फरवरी को जिस मैदान पर रैली होनी थी, उसे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने एक सप्ताह चलनेवाले धार्मिक कार्यक्रम के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के साथ खींचतान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के स्थल को बदलने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री की उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में दो फरवरी को जिस मैदान पर रैली होनी थी, उसे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने एक सप्ताह चलनेवाले धार्मिक कार्यक्रम के लिए बुक किया हुआ है. भाजपा नेताओं के अनुसार, यह स्थल भी बहुत बड़ा नहीं था और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता था.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया : हम ठाकुरनगर में दो फरवरी को रैली आयोजित करेंगे, लेकिन जिस स्थान पर हम इसे आयोजित करनेवाले थे, उसे बदल दिया गया है और इसे पास के दूसरे मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्होंने कहा : ऐसा मुख्य रूप से दो कारणों से किया गया है. नया मैदान पिछले मैदान की तुलना में बहुत बड़ा है और दूसरा तृणमूल ने पहले से ही धार्मिक कार्यक्रम के लिए पहले वाले स्थल को बुक किया हुआ था.

इसलिए हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे. श्री घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) भी पुराने रैली स्थल से खुश नहीं था, क्योंकि वह स्थल सुरक्षा जरूरतों को पूरा नहीं करता है. उन्होंने आरोप लगाया : जब भी हम कोई रैली करने का प्रयास करते हैं तो टीएमसी उसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास करती है. इस बार भी ऐसा प्रयास किया गया. इसलिए हमने कोई मौका नहीं देने का फैसला किया. इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप से इनकार किया है और इसे ‘आधारहीन’ बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola