कोलकाता : रोशनी कम होने के कारण सिउड़ी नहीं पहुंचा भाजपा का हेलीकॉप्टर, रद्द हुई स्मृति ईरानी की सभा

Updated at : 24 Jan 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  रोशनी कम होने के कारण सिउड़ी नहीं पहुंचा भाजपा का हेलीकॉप्टर, रद्द हुई स्मृति ईरानी की सभा

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित झाड़ग्राम और सिउड़ी की सभा उनकी अस्वस्थता के कारण उनकी अनुपस्थिति में होनेवाली थी. उनकी जगह भाजपा आलाकमान ने स्मृति ईरानी को बंगाल भेजा था. स्मृति झाड़ग्राम में सभा तो कर पायीं, लेकिन सिउड़ी की सभा में वह नहीं पहुंच पायीं. इस वजह से यह सभा फ्लाप […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित झाड़ग्राम और सिउड़ी की सभा उनकी अस्वस्थता के कारण उनकी अनुपस्थिति में होनेवाली थी. उनकी जगह भाजपा आलाकमान ने स्मृति ईरानी को बंगाल भेजा था. स्मृति झाड़ग्राम में सभा तो कर पायीं, लेकिन सिउड़ी की सभा में वह नहीं पहुंच पायीं. इस वजह से यह सभा फ्लाप हो गयी. स्थानीय नेताओं ने कुछ देर सभा को जारी रखा, लेकिन लोगों के चले जाने से सभा को वक्त से पहले ही खत्म करना पड़ा.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने इसे राज्य सरकार की साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के बढ़ते कद से बौखलायी तृणमूल कांग्रेस प्रशासन का बेजा इस्तेमाल कर रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत पहले ही अपनी सभाओं के लिए जिला प्रशासन का आवेदन किया था. लेकिन अनुमति देने में प्रशासन आनाकानी कर रहा है. झाड़ग्राम में सभा की अनुमति, सभा शुरू होने के पहले दी गयी, लेकिन हेलीकाप्टर जिस अस्थाई हेलीपैड पर उतरनेवाला था, उसकी अनुमति नहीं दी. मजबूरन हमें हेलीकाप्टर कलाईकुंडा एयरबेस पर उतारना पड़ा. वहां से सड़क मार्ग से हम स्मृति ईरानी को लेकर झाड़ग्राम पहुंचे. वहां पर सभा करने के बाद जब वापस हम कलाईकुंडा पहुंचे, तो बहुत देर हो गयी थी.
क्योंकि सिउड़ी के अस्थाई हेलीपैड पर जब तक हम पहुंचते और सभा करते, तो वहां से कोलकाता लौटना संभव नहीं था. तब तक शाम हो जाती और रोशनी के अभाव में सिविल एविएशन के नियमानुसार हेलीकाप्टर नहीं उड़ सकता था. लिहाजा स्मृति ईरानी को सिउड़ी की सभा रद्द करनी पड़ी. लेकिन इससे हम दबनेवाले नहीं हैं. जल्द ही सिउड़ी समेत पूरे वीरभूम में अपने केंद्रीय मंत्रियों को बुलाकर सभा करेंगे. यहां तक कि वहां प्रधानमंत्री की भी सभा करवायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola