पीड़ित हॉकरों को निगम देगा 20 हजार की मदद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 2:06 AM
विज्ञापन
कोलकाता : गरियाहाट के आदि वस्त्रालय बिल्डिंग में हुई अग्निकांड से फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कई हॉकरों को भारी नुकसान पहुंचा है. करीब 50 हॉकर ऐसे है, जिनका इस अग्निकांड में सब कुछ जल गया है. कोलकाता नगर निगम ऐसे क्षतिग्रस्त हॉकरों की मदद करेगा. गरियाहाट थाने की पुलिस द्वारा पीड़ित हॉकरों को चिन्हित […]
विज्ञापन
कोलकाता : गरियाहाट के आदि वस्त्रालय बिल्डिंग में हुई अग्निकांड से फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कई हॉकरों को भारी नुकसान पहुंचा है. करीब 50 हॉकर ऐसे है, जिनका इस अग्निकांड में सब कुछ जल गया है.
कोलकाता नगर निगम ऐसे क्षतिग्रस्त हॉकरों की मदद करेगा. गरियाहाट थाने की पुलिस द्वारा पीड़ित हॉकरों को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है.
जिसके आधार पर निगम आर्थिक मदद करेगा. कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने सोमवार निगम में संवाददाताओं से कहा कि अग्निकांड में जिन हॉकरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें निगम की अोर अनुदान दिया जायेगा.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सभी पीड़ित हॉकरों को निगम 20-20 हजार रुपये की सहयोग राशि देगा. मेयर ने कहा कि निगम सभी पीड़ित हॉकरों को नि:शुल्क स्टॉल भी मुहैया करवायेगा. करीब 10 से 20 दिनों के भीतर पीड़ितों को स्टॉल प्रदान कर दिया जायेगा.
हकीम ने कहा कि मंगलवार को विभिन्न हॉकरों यूनियनों के साथ एक बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में उन्हें कुछ निर्देश दिये जायेंगे. गरियाहाट समेत महानगर के हॉकरों अब फुटपाथ पर प्लास्टिक के त्रिपाल नहीं टांग सकेंगे. कारण कि प्लास्टिक के त्रिपाल ज्वलनशील होता है. बड़े व्यवसायी अब बड़े होर्डिंग्स नहीं लगा सकेंगे.
नहीं मिला कॉज ऑफ फायर : मेयर ने कहा कि उक्त बिल्डिंग में आग कैसे लगी इसकी जांच दमकल विभाग कर रहा है. रिपोर्ट आने के बाद हम इस विषय में कुछ बोल सकेंगे. व्यवसायियों के पास फायर लाइसेंस है या नहीं इसकी जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










