गर्भवती बहू के पेट पर प्रहार, हालत गंभीर , बच्चा हुआ खराब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 10:11 AM

विज्ञापन

हावड़ा. जयपुर थाना अंतर्गत खालना इलाके में ससुरालवालों ने गर्भवती बहू को जम कर पीटा. बहू के पेट में प्रहार होने से बच्चा खराब हो गया. पीड़िता को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी फरार हैं. पीड़िता का नाम रुखसाना […]

विज्ञापन

हावड़ा. जयपुर थाना अंतर्गत खालना इलाके में ससुरालवालों ने गर्भवती बहू को जम कर पीटा. बहू के पेट में प्रहार होने से बच्चा खराब हो गया. पीड़िता को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी फरार हैं. पीड़िता का नाम रुखसाना बेगम (25) है. बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले रुखसाना की शादी फिरोज से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद ससुरालवाले रुपयों की मांग कर रहे थे. रुपये नहीं मिलने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गयी. इस मारपीट में उसके पेट में काफी चोटें लगी हैं. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा खराब हो गया है. पीड़िता के पिता ने दामाद सहित सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. उसके पेट में गहरी चोट है.

गृहवधू का शव बरामद, छह माह पहले हुआ था प्रेम विवाह
खड़गपुर. बेलदा थाना अंतर्गत जोड़ागेड़िया गांव के फतेहपुर गांव में एक गृहवधू का फंदे से लटका शव पुलिस ने बरामद किया. जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम प्रियंका राउल उर्फ पूजा रॉय (20) है. वह ओडिशा राज्य के बस्ता थाना अंतर्गत कुंडुपुर गांव का निवासी था. छह महीने पहले प्रियंका ने फतेहपुर निवासी भोलानाथ रॉय के साथ प्रेम विवाह किया था. जब वह प्राइवेट नर्सिंग अस्पताल में ट्रेनिंग ले रही थी. प्रियंका के परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे. मृतका के चाचा ने बताया कि ससुरालवाले प्रियंका के साथ शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते थे. मृतका के माइकेवालों ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola