Kolkata : मोटापा से निबटने के लिए पाठ्यक्रम लायेगी बंगाल सरकार

Published at :26 Dec 2018 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
Kolkata : मोटापा से निबटने के लिए पाठ्यक्रम लायेगी बंगाल सरकार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने छात्रों को मोटापे से निबटने के तरीके सिखाने के लिए स्कूल के पाठ्यक्रम में एक पाठ शुरू करने का निर्णय किया है. इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाठ्यक्रम को प्राथमिक शिक्षा स्तर पर अमल में लाया जायेगा और इसके लिए धन वितरण का काम भी […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने छात्रों को मोटापे से निबटने के तरीके सिखाने के लिए स्कूल के पाठ्यक्रम में एक पाठ शुरू करने का निर्णय किया है.

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाठ्यक्रम को प्राथमिक शिक्षा स्तर पर अमल में लाया जायेगा और इसके लिए धन वितरण का काम भी शुरू हो गया है.

उन्होंने बताया कि सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने के अलावा इसमें मोटापे से निबटने के लिए शारीरिक गतिविधि की आवश्यकता, कुछ मापदंडों का नियमित माप और स्वस्थ आहार आदि जैसे व्यावहारिक पहलुओं के महत्व को भी रेखांकित किया जायेगा.

अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जायेगा कि वे छात्रों को मोटापे से बचने के लिए योग करने के लिए प्रेरित करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola