कोलकाता : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कोलकाता आयेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत 27 दिसंबर को कोलकाता आयेंगे. वह यहां आरएसएस के सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ आरएसएएस के कई विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे. संघ के वरिष्ठ सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. इसके बाद वह रात्रि में विश्राम करने के पश्चात […]
विज्ञापन
कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत 27 दिसंबर को कोलकाता आयेंगे. वह यहां आरएसएस के सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ आरएसएएस के कई विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे. संघ के वरिष्ठ सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
इसके बाद वह रात्रि में विश्राम करने के पश्चात दूसरे दिन 28 दिसंबर को वह झारखंड के लिए रवाना हो जायेंगे. मालूम हो कि इसके पूर्व वह संगठन विस्तार की योजना के साथ दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच थे. गत 10 दिसंबर को ही बंगाल आये थे. सबसे पहले उन्होंने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी का दौरा था.
फिर वहां पहुंचने के बाद दो दिनों तक संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद 12 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे थे. कोलकाता में वह दो दिनों तक आरएसएस के सांगठनिक कार्यों की समीक्षा किये थे.
इस दौरान वह कई विशिष्ट लोगों से मुलाकात किये थे. उन्हें आरएसएस की कार्यपद्धति से अवगत कराते हुए राज्य के आरएसएस पदाधिकारियों के साथ संघ विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




