मंत्रिमंडल का विस्तार चार नये चेहरे शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले 31 माह पुराने राज्य मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने तापस राय, सुजीत बोस, रत्ना घोष (कर) और निर्मल मांझी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राज्य मंत्रिमंडल के ये नये चेहरे हैं. समारोह में मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले 31 माह पुराने राज्य मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने तापस राय, सुजीत बोस, रत्ना घोष (कर) और निर्मल मांझी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राज्य मंत्रिमंडल के ये नये चेहरे हैं. समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी मौजूद रहे.
तापस राय को योजना एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है, जबकि सुजीत बोस दमकल विभाग के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री होंगे.शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि रत्ना घोष (कर) सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी, जबकि मांझी को श्रम राज्य मंत्री बनाया गया है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल में एक मामूली फेरबदल के तहत स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
नये मंत्रियों के विभाग
- सुजीत बोस : दमकल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- तापस राय : योजना व संसदीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- डॉ निर्मल माझी : श्रम राज्य मंत्री
- रत्ना घोष (कर) : एमएसएमइ राज्य मंत्री
- चंद्रिमा भट्टाचार्य को आवासन विभाग का मिला अतिरिक्त दायित्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




