ePaper

ममता सरकार का कैबिनेट विस्‍तार : तापस बने संसदीय मंत्री, सुजीत बोस को मिला दमकल विभाग

Updated at : 20 Dec 2018 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
ममता सरकार का कैबिनेट विस्‍तार : तापस बने संसदीय मंत्री, सुजीत बोस को मिला दमकल विभाग

– ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, चार नये मंत्री शामिल – चंद्रिमा को आवास का अतिरिक्ति प्रभार – निर्मल मांझी को श्रम व रत्ना घोष को एमएसएमइ विभाग का मिला दायित्व कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 31 महीने पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का बृहस्पतिवार को विस्तार किया […]

विज्ञापन

– ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, चार नये मंत्री शामिल

– चंद्रिमा को आवास का अतिरिक्ति प्रभार

– निर्मल मांझी को श्रम व रत्ना घोष को एमएसएमइ विभाग का मिला दायित्व

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 31 महीने पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का बृहस्पतिवार को विस्तार किया गया और इसमें चार नये चेहरे शामिल किये गये हैं. मंत्रिमंडल में जिन नये चेहरों को शामिल किया गया है, उनमें तापस राय, सुजीत बोस, रत्ना घोष (कर) और डॉ निर्मल मांझी शामिल हैं.

राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने राजभवन में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलायी. इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे. तापस राय को योजना एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है, जबकि सुजीत बोस दमकल विभाग के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री होंगे.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद ममता ने बताया कि श्रीमती घोष (कर) एमएसएमई (सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) में राज्य मंत्री होंगी, जबकि डॉ मांझी को श्रम राज्य मंत्री बनाया गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल में एक मामूली फेरबदल के तहत स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

उल्लेखनीय है कि संसदीय मामलों का प्रभार राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के पास था तथा दमकल विभाग का दायित्व कोलकाता के मेयर व राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम के पास था, जबकि आवास विभाग का कामकाज युवा कल्याण मामलों के मंत्री अरुप विश्वास देख रहे थे. कोलकाता के पूर्व मेयर व दमकल व आवास मामलों के मंत्री शोभन चटर्जी के इस्तीफा के बाद ये विभाग रिक्त हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola