ePaper

कोलकाता : विजय दिवस पर ममता ने भारतीय सैनिकों को किया सलाम

Updated at : 17 Dec 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : विजय दिवस पर ममता ने भारतीय सैनिकों को किया सलाम

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के मैदान में उतरे भारतीय सैनिकों को रविवार को याद करते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें सलाम किया. उन्होंने ट्वीट किया मैं विजय दिवस के दिन, उन भारतीय सैनिकों को सलाम करती हूं, जो 1971 की लड़ाई में बहादुरी से लड़े और […]

विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के मैदान में उतरे भारतीय सैनिकों को रविवार को याद करते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें सलाम किया.
उन्होंने ट्वीट किया
मैं विजय दिवस के दिन, उन भारतीय सैनिकों को सलाम करती हूं, जो 1971 की लड़ाई में बहादुरी से लड़े और पाकिस्तानी सेना को परास्त किया. जय हिंद. वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ मनाया जाता है.
गौरतलब है कि 16 दिसंबर 1971 को करीब 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने सफेद झंडे दिखाते हुए भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. इस जीत के बाद ही पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश बनाया गया था.
तृणमूल कांग्रेस में हो रही डिजिटल टैलेंट हंट प्रतियोगिता
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस में इन दिनों डिजिटल टैलेंट हंट हो रहा है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के आइटी सेल को टक्कर देने के लिए तृणमूल कांग्रेस अपने आइटी सेल को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठायी है.
इसके लिए एक गाइडलाइन बनाकर फार्म छपवाया गया है, जिसे इच्छुक लोगों को दिया जा रहा है. 10 दिसंबर से यह प्रतियोगिता शुरू हो गयी है, जो अगले 28 फरवरी तक चलेगी.
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की ओर से दिये गये इमेल आइडी पर वीडियो, पोस्टर आदि प्रतिभागियों को भेजना होगा. इसका विषय राज्य सरकार होगा. राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास के कार्यों व विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर लाइक, कमेंट और शेयर पर निर्भर होगा विजेता का चुनाव. विजेता का चुनाव करने के लिए पांच लोगों की एक कमेटी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola