कोलकाता : राज्य के सरकारी अस्पतालों में फ्री में दी जाती हैं स्वास्थ्य सेवाएं : ममता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व स्वास्थ्य सेवा दिवस के मौके पर दावा किया है कि राज्य में जितने भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं, वहां हर तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में दी जाती हैं. बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीटर के माध्यम से कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं सभी […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व स्वास्थ्य सेवा दिवस के मौके पर दावा किया है कि राज्य में जितने भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं, वहां हर तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में दी जाती हैं.
बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीटर के माध्यम से कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त हैं. राज्य भर में उचित मूल्य (फेयर प्राइस शॉप) के तर्ज पर की दवा दुकानें और जांच केंद्र भी खोले गये हैं, जहां भारी छूट पर दवाइयां उपलब्ध हैं और हर तरह की जांच की जाती है.
इसके अलावा लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आइसीसीयू, एचडीयू, सीसीयू, मदर एंड चाइल्ड अब समेत कई अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत राज्य सरकार ने की है. हमारी सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी का ख्याल रखने के लिए तत्पर है.
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को बढ़ावा देने के लिए 12 दिसंबर को दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा दिवस मनाया जाता है. खास बात यह है कि दुनिया भर के स्थाई विकास में 2030 का लक्ष्य हर एक नागरिक तक कम से कम कीमत में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना भी है.
इसी को ध्यान में रखते हुए 12 दिसम्बर को विश्व स्वास्थ्य सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. दुनिया भर के 200 से अधिक देश इस दिन को मनाते हैं. विभिन्न सरकारों समेत स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों द्वारा लोगों के लिए मुहैया कराये जानेवाली मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए तमाम तरह के अभियान इस दिन चलाये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










