कोलकाता : बहू की शिकायत के बाद उद्योगपति के घर छापा
Updated at : 13 Dec 2018 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य के जाने-माने एक उद्योगपति के अलीपुर रोड स्थित बंगले पर मंगलवार शाम को भारी अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा. कोलकाता पुलिस ने उनकी बहू की शिकायत पर घर में छापेमापी की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अलीपुर में व्यापारी के आवास पर उनकी बहू सामानों को जब्त करने के लिए छापेमारी की गयी […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के जाने-माने एक उद्योगपति के अलीपुर रोड स्थित बंगले पर मंगलवार शाम को भारी अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा. कोलकाता पुलिस ने उनकी बहू की शिकायत पर घर में छापेमापी की.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अलीपुर में व्यापारी के आवास पर उनकी बहू सामानों को जब्त करने के लिए छापेमारी की गयी थी, जिसे वह अपना बता रही थीं.
गत सप्ताह अलीपुर कोर्ट के निर्देश पर अमल करते हुए पुलिस ने जांच अभियान चलाया था. बहू ने कहा कि उनके ‘स्त्री धन’ की कीमत करोड़ों की है लेकिन जब पिछले साल अपने बेटों के साथ उन्होंने घर छोड़ा था तो उन्हें उनकी संपत्ति नहीं दी गयी थी. इस संपत्ति में चांदी के गहने, कीमती शॉल, साड़ी, कार्पेट, क्रॉकरी, हाथीदांत के सामान और पेंटिंग शामिल हैं. प्रॉपर्टी में उनके इंवेस्टमेंट रेकॉर्ड, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और किताबें भी शामिल हैं.
पीड़ित बहू ने अपने पति, ससुर और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. बहू का आरोप था कि शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि घर में उनके हर एक गतिविधि पर निगरानी रखी जाती थी. इसके बावजूद उन्होंने सब कुछ नजर अंदाज करने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं बदला. तब जाकर उन्होंने बच्चों को लेकर अपना ससुराल छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




