ममता ने लोगों से ‘हरियाली बचाने और स्वच्छ रहने’ की अपील की
Updated at : 03 Dec 2018 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बताया कि उनकी सरकार ने राज्य में पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए एक समिति का गठन किया है. मुख्यमंत्री ने ‘राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस’ के अवसर पर लोगों से ‘हरियाली बचाने और स्वच्छ रहने’ की अपील की. ममता ने ट्वीट किया, ‘आज राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस […]
विज्ञापन
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बताया कि उनकी सरकार ने राज्य में पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए एक समिति का गठन किया है. मुख्यमंत्री ने ‘राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस’ के अवसर पर लोगों से ‘हरियाली बचाने और स्वच्छ रहने’ की अपील की.
ममता ने ट्वीट किया, ‘आज राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस है. हमें हरियाली बचाने और स्वच्छ रहने’ का प्रयास करना चाहिए. बांग्ला में हमने पर्यावरण के मुद्दों को देखने के लिए मुख्य सचिव की अगुवाई में छह सदस्यीय समिति गठित की है.’
1984 में भोपाल गैस त्रासदी में मारे गये लोगों की याद में प्रति वर्ष दो दिसंबर को ‘राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है. इस त्रासदी में जहरीली गैस के रिसाव से तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




