कोलकाता : वायु प्रदूषण रोकने में नाकाम बंगाल सरकार पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना

कोलकाता : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पश्चिम बंगाल सरकार पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, क्योंकि वह कोलकाता और हावड़ा में वायु गुणवत्ता सुधारने के हरित पैनल के दो वर्ष पुराने आदेश का अनुपालन करने में नाकाम रही है. जस्टिस एसपी वांगड़ी और गैर न्यायिक सदस्य नागिन नंदा की एनजीटी के पूर्वी […]
कोलकाता : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पश्चिम बंगाल सरकार पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, क्योंकि वह कोलकाता और हावड़ा में वायु गुणवत्ता सुधारने के हरित पैनल के दो वर्ष पुराने आदेश का अनुपालन करने में नाकाम रही है.
जस्टिस एसपी वांगड़ी और गैर न्यायिक सदस्य नागिन नंदा की एनजीटी के पूर्वी क्षेत्र की मुख्य पीठ ने मंगलवार को कहा कि आदेश के दो हफ्ते के भीतर यह जुर्माना केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को अदा किया जाये. ऐसा नहीं होने पर सरकार को हर एक महीने के विलंब पर अतिरिक्त एक करोड़ रुपये का भुगतान सीपीसीबी को करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




