ममता ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया आगाह, कहा - पार्टी के नाम पर वसूली बर्दाश्त नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के एक वर्ग को पार्टी के नाम पर धन उगाही नहीं करने की चेतावनी दी अगर कोई ऐसा करता है तो वह कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहे. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विधायकों, मंत्रियों और नेताओं के एक वर्ग […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के एक वर्ग को पार्टी के नाम पर धन उगाही नहीं करने की चेतावनी दी अगर कोई ऐसा करता है तो वह कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहे.
मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विधायकों, मंत्रियों और नेताओं के एक वर्ग पर निष्क्रिय बने रहने का आरोप लगाया और कहा कि किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि वे पार्टी से ऊपर हैं.
ममता ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में कहा, ‘जो लोग पार्टी के नाम पर रुपया कमा रहे हैं उन्हें ऐसी चीजें बंद कर देनी चाहिए. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैं प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पार्टी के सभी और हरेक गतिविधि का लेखा-जोखा रखती हूं.’
ममता बनर्जी ने कहा कि किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि जो कुछ वह चाहते हैं, उसे करके वे बच जायेंगे.उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो वह निष्क्रिय सदस्यों को हटा देंगी और उनके जगह पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को लाया जायेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कुछ नेता हैं जो केवल नये पद पाने के लिए व्यस्त हैं. मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वे लोगों से सम्पर्क बनायें और यदि वे ऐसा करने में अनिच्छुक हैं तो वे तृणमूल से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




