डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू का डर , सॉल्टलेक में स्वाइन फ्लू से महिला की हुई मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : डेंगू के बाद महानगर में अब स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने का संकेत दिख रहा है. गुरुवार को सॉल्टलेक में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम मौसमी मिश्र (49) है. जानकारी के मुताबिक, मौसमी साल्टलेक के एफइ ब्लाक की निवासी थीं. वह नवमी के दिन से […]
विज्ञापन
कोलकाता : डेंगू के बाद महानगर में अब स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने का संकेत दिख रहा है. गुरुवार को सॉल्टलेक में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम मौसमी मिश्र (49) है. जानकारी के मुताबिक, मौसमी साल्टलेक के एफइ ब्लाक की निवासी थीं. वह नवमी के दिन से ही बीमार थीं. उन्हें सॉल्टलेक के गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
गुरुवार सुबह ही उनकी मौत हो गयी. उनके डेथ सर्टिफिकेट पर साफ तौर पर स्वाइन फ्लू का उल्लेख किया गया है. उस पर एचवन एनवन लिखा हुआ है. बाद में उनके सर्टिफिकेट में न्यूमोनिटिस लिखा पाया गया है. उनके परिवार वालों का कहना है कि स्वाइन फ्लू से ही उनकी मौत हुई है. मालूम हो कि महानगर समेत जिले भर में अभी डेंगू का कहर खत्म ही नहीं हुआ कि अब स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है. ऐसे में सॉल्टलेक के लोगों पर डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










