ePaper

एनआरसी के नाम पर हो रही गंदी राजनीति, असम में वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं : ममता

Updated at : 16 Nov 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरसी के नाम पर हो रही गंदी राजनीति, असम में वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं : ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम मसौदे के प्रकाशन के नाम पर ‘गंदी राजनीति’ की जा रही है, क्योंकि वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह असम सरकार के खिलाफ नहीं […]

विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम मसौदे के प्रकाशन के नाम पर ‘गंदी राजनीति’ की जा रही है, क्योंकि वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह असम सरकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वह एनआरसी का समर्थन नहीं करती हैं.
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में ठाकुरनगर की अपनी यात्रा के दौरान सुश्री बनर्जी ने कहा : मेरा अब भी मानना है कि एनआरसी के नाम पर गंदी राजनीति की जा रही है. असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं. हम इसका समर्थन नहीं करते हैं.
वह वीणापाणि देवी ठाकुर की 100 वीं जयंती में हिस्सा लेने के लिये यहां आई थीं. उन्हें बड़ी मां के नाम से भी जाना जाता है. मटुआ समुदाय के लिये ठाकुर ‘मां’ की तरह पूजनीय हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola