राजधानी, शताब्दी, दुरंतो में मार्च से फ्लेक्सी फेयर नहीं, फ्लेक्सी फेयर के साथ अंतिम किराये में 20 फीसदी की छूट
Updated at : 15 Nov 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व और दक्षिण-पूर्व रेलवे ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी कुछ प्रीमियम ट्रेनों में प्रायोगिक आधार पर ‘फ्लेक्सी फेयर’ स्कीम को मार्च, 2019 से हटाने का फैसला किया है. दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया है कि जिन ट्रेनों में महीने में औसतन 50 प्रतिशत से कम सीटें भरती हैं, […]
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व और दक्षिण-पूर्व रेलवे ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी कुछ प्रीमियम ट्रेनों में प्रायोगिक आधार पर ‘फ्लेक्सी फेयर’ स्कीम को मार्च, 2019 से हटाने का फैसला किया है. दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया है कि जिन ट्रेनों में महीने में औसतन 50 प्रतिशत से कम सीटें भरती हैं, उनमें छह महीनों के लिए फ्लेक्सी फेयर हटा दिया जायेगा.
जिन ट्रेनों में महीने में औसतन 50 से 75 प्रतिशत के बीच सीटें भरती हैं, उनमें से कुछ ट्रेनों में तीन महीने की अवधि (जब यात्रियों की संख्या कम रहती है) के लिए फ्लेक्सी फेयर हटा दिया जायेगा. घोष ने कहा कि सभी श्रेणियों में मौजूदा 1.5 गुना सीमा घटा कर 1.4 गुना कर दी जायेगी.
बता दें कि फ्लेक्सी फेयर के तहत ट्रेनों में जैसे-जैसे सीटें भरती जाती हैं, उनके किराये में बढ़ोतरी होती जाती है. घोष ने कहा कि 2एसी, 3एसी और एसी चेयर कार में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर के साथ अंतिम किराये में 20 फीसदी की श्रेणीबद्ध छूट दी जायेगी.
इन से हटेगा फ्लेक्सी फेयर : हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्स(12277) में 15 मार्च से फ्लेक्सी फेयर छह महीने के लिए पूरी तरह से हटा दिया जायेगा. फरवरी, मार्च और अगस्त के महीनों में रांची-हावड़ा शताब्दी एक्स (12020), पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्स (12278) और रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453) में फ्लेक्सी फेयर हटा लिया जायेगा. 15 से 31 मार्च, 2019 तक हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्स (12041) व न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी (12042) में फ्लेक्सी फेयर हटाया जायेगा.
75 स्टेशनों पर लहरायेगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा
भारतीय रेलवे ने देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का फैसला किया है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने 22 अक्तूबर को आदेश जारी किया है, जिसे सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है. संबंधित अधिकारियों से अगले महीने के अंत तक राष्ट्र ध्वज लगाने का काम पूरा करने को कहा गया है. बोर्ड ने पहले के ए-1 श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




