ePaper

नंदीग्राम दिवस की 11वीं बरसी के मौके पर सीएम ने कहा - वामपंथियों ने किया अत्याचार

Updated at : 11 Nov 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
नंदीग्राम दिवस की 11वीं बरसी के मौके पर सीएम ने कहा - वामपंथियों ने किया अत्याचार

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम दिवस की 11वीं बरसी के मौके पर वामपंथियों पर करारा हमला बोला है. शनिवार सुबह सीएम ने इस बारे में ट्वीट किया.उन्होंने लिखा, आज नंदीग्राम दिवस की 11वीं बरसी है. इस दिन सूर्योदय के नाम पर अनगिनत ग्रामवासियों पर वामपंथियों ने बर्बर अत्याचार किये थे, जिसे शब्दों में […]

विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम दिवस की 11वीं बरसी के मौके पर वामपंथियों पर करारा हमला बोला है. शनिवार सुबह सीएम ने इस बारे में ट्वीट किया.उन्होंने लिखा, आज नंदीग्राम दिवस की 11वीं बरसी है. इस दिन सूर्योदय के नाम पर अनगिनत ग्रामवासियों पर वामपंथियों ने बर्बर अत्याचार किये थे, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता.
सन् 1970 के बाद से लेकर कम से कम तीन दशक तक वामपंथियों ने बंगाल के अनगिनत लोगों पर पाशविक हमलों में अनगिनत लोग मारे गये हैं. मैं उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही हूं.
जनवरी 2007 में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था. ताकि वहां स्पेशल इकोनामिक जोन के तहत एक पेट्रोकेमिकल हब बनाया जा सके. लेकिन तत्कालीन विपक्ष की नेत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में हजारों किसानों ने विद्रोह कर दिया था.
इसके बाद राज्य सरकार ने 2500 पुलिसकर्मियों को भेजकर जमीन का अधिग्रहण कराया था. इस दौरान पुलिस की फायरिंग में सरकारी आंकड़े के अनुसार 14 किसान मारे गए थे, जबकि सैकड़ों किसान लापता घोषित कर दिये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola