घर के सामने शराब पीने से रोका तो किया हमला, दूध व्यवसायी की पिटाई

Updated at : 22 Oct 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
घर के सामने शराब पीने से रोका तो किया हमला, दूध व्यवसायी की पिटाई

हुगली : घर के बाहर शराब पीने का प्रतिवाद करने पर शराबियों ने दंपती के साथ मारपीट की. घटना चुंचुड़ा थाना अंतर्गत उत्तर शिमला इलाके की है. रविवार को इलाके में एकाधिक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा निकली थी. शाम पांच बजे के आसपास उत्तर शिमला सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी के लोग अपनी प्रतिमाएं विसर्जन कर […]

विज्ञापन
हुगली : घर के बाहर शराब पीने का प्रतिवाद करने पर शराबियों ने दंपती के साथ मारपीट की. घटना चुंचुड़ा थाना अंतर्गत उत्तर शिमला इलाके की है. रविवार को इलाके में एकाधिक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा निकली थी. शाम पांच बजे के आसपास उत्तर शिमला सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी के लोग अपनी प्रतिमाएं विसर्जन कर लौट रहे थे.
घर लौटने पर पूजा कमेटी की सदस्य सुमिता देवी ने देखा की उनके मकान के सामने कुछ लोग शराब पी रहे हैं. इसका विरोध करने पर उन लोगों ने बहस शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ा गया कि उन लोगों ने सुमिता पर हमला कर दिया. जब उनके पति जयदेव घोष पत्नी को बचाने पहुंचे तब उन पर भी हमला कर दिया. मारपीट में घायल सुमिता देवी को चुंचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में दाखिल कराया है. इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. खबर लिखे जाने तक घटना में कोई गिरफ्तारी नहीं है.
श्रीरामपुर में दूध व्यवसायी को पीटा
हुगली. श्रीरामपुर में शराब और गांजा पीने का विरोध करने पर एक दूध व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना श्रीरामपुर थाना अंतर्गत महेश इलाके की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम पप्पू यादव है. आरोप है कि शराब और गांजा पीने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने मिल कर पप्पू के साथ मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन आस पड़ोस के लोगों को आते देख आरोपी फरार हो गये.
पीड़ित ने बताया कि रविवार दोपहर उसके खटाल के पास कुछ स्थानीय युवक शराब और गांजा पी रहे थे. जब उसने मना किया तो उसपर हमला कर दिया और मारपीट की कोशिश की. शराब की बोतल तोड़कर हमला किया गया जिससे दाहिना हाथ घायल हो गया. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग निकले. अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवाने के बाद इसकी शिकायत श्रीरामपुर थाने में दर्ज करायी है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.
हमले में महिला समेत दो जख्मी
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के घोला थानांतर्गत मुरागाछा इलाके में शनिवार रात दवा की दुकान के पास इलाके में ही शराब पीने का विरोध करने पर हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में एक महिला समेत दो लोग जख्मी हुए है. सूत्रों के मुताबिक, दवा दुकान के पास ही सटे इलाके में पिछले काफी दिनों से अक्सर रात में कुछ मनचले शराब पीते है. शनिवार की रात को जब उनका विरोध किया गया, तो मनचलों ने विरोध करने वालों पर हमला किया.पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola