खौफ में रोहिंग्या: बंगाल से भागकर हरियाणा और कश्मीर में ली शरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2018 9:19 AM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैंप में रह रहे करीब 400 रोहिंग्या परिवारों ने निर्वासन के डर से हरियाणा और कश्मीर में शरण ले ली है. पश्चिम बंगाल के इस एकमात्र रोहिंग्या कैंप में अब सिर्फ तीन परिवार बचे हैं. इसी महीने एक अक्तूबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्या […]
वह उन्हें बंगाल नहीं छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे यहां सुरक्षित हैं और वह कानूनी रूप से उनके लिए लड़ेंगे. म्यांमार में स्थिति सबसे खराब है और बंगाल में रह रहे रोहिंग्या धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्हें म्यांमार वापस भेजा गया, तो वे आत्महत्या कर लेंगे. भारत के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे रोहिंग्याओं को केंद्र सरकार सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें वापस म्यांमार भेजना चाहती है. वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने मांग की है कि सरकार को उनके कल्याण के लिए विस्तृत योजनाएं तैयार करनी चाहिए, क्योंकि जबरदस्ती उन्हें म्यांमार भेजना मौत में धकेलने के बराबर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










