पश्चिम बंगाल के हुगली में रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिरी बस, छह की मौत, 22 घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2018 12:14 PM

विज्ञापन

हुगली : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपाल में मंगलवार को एक बस नहर में गिर गयी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे […]

विज्ञापन

हुगली : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपाल में मंगलवार को एक बस नहर में गिर गयी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे के संबंध मेंपुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि कोलकाता जा रही एक बस पुल की सीमेंट की रेलिंग से टकरा गयी और रेलिंग तोड़ते हुए सुबह करीब नौ बजे गोजरमोड़ के निकट डाकतिया खल में गिर गयी. उन्होंने बताया कि कम से कम 22 यात्री घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है. सभी को हरिपाल अस्पताल ले जाया गया है.

उन्होंने बताया कि राहत कार्य जारी है और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola