ePaper

नागेरबाजार विस्फोट की जांच एनआइए से हो : मुकुल राय

Updated at : 16 Oct 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
नागेरबाजार विस्फोट की जांच एनआइए से हो : मुकुल राय

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में किसी भी घटना की जांच नहीं होती है. हत्या करने पर भी जांच नहीं होती है. छिनताई करने पर भी जांच नहीं होती है. नागेरबाजार विस्फोट कांड की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) को दिया जाये. एनआइए से जांच हो, तभी कुछ पता चल पायेगा. ये बातें भाजपा नेता मुकुल […]

विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में किसी भी घटना की जांच नहीं होती है. हत्या करने पर भी जांच नहीं होती है. छिनताई करने पर भी जांच नहीं होती है. नागेरबाजार विस्फोट कांड की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) को दिया जाये. एनआइए से जांच हो, तभी कुछ पता चल पायेगा. ये बातें भाजपा नेता मुकुल राय ने कहीं.
सॉल्टलेक के एक पूजा पंडाल में पहुंचे भाजपा नेता मुकुल राय ने संवाददाताओं से रूबरू होते समय कहा कि नागरेबाजार विस्फोट की घटना की जांच एनआइए से होनी चाहिए. वहां बम विस्फोट हो रहा है. कहीं एके 47 पाया जा रहा है, तो कहीं पार्टी ऑफिस के सामने बम विस्फोट, तो कहीं पार्टी ऑफिस से बम मिल रहे हैं.
किसी भी मामले में जांच नहीं होती है. इस तरह की घटना की जांच का भार एनआईए को दिया जाये. इस मौके पर पूर्व विधायक शमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे. मालूम हो कि नागेरबाजार विस्फोट में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola