पार्क स्ट्रीट : कॉस्मेटिक के शोरूम में देर रात लगी आग

Published at :15 Oct 2018 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
पार्क स्ट्रीट : कॉस्मेटिक के शोरूम में देर रात लगी आग

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में एक कॉस्मेटिक दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग पांच मंजिली इमारत के चौथी मंजिल में देर रात 1.15 बजे के करीब लगी थी. लोगों के मुताबिक चौथे मंजिल में शोरूम से धुआं निकलते देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. जिसके बाद दमकल के […]

विज्ञापन
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में एक कॉस्मेटिक दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग पांच मंजिली इमारत के चौथी मंजिल में देर रात 1.15 बजे के करीब लगी थी.
लोगों के मुताबिक चौथे मंजिल में शोरूम से धुआं निकलते देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. जिसके बाद दमकल के चार इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. काफी कोशिश के बाद दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया.
दमकलकर्मियों का कहना था कि चौथे फ्लोर में कॉस्मेटिक के शोरूम के अंदर कुछ ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग फैलने का खतरा मंडरा रहा था. लेकिन आग को फैलने के पहले उसपर काबू पा लिया गया.
इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस आग में शोरूम को काफी नुकसान पहुंचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola