आंखों में धूल झोंका: पांचवें तल्ले पर चल रहा था इलाज शौच के बहाने भागा कैदी

कोलकाता: पेट दर्द के इलाज के लिए सोमवार रात दमदम सेंट्रल जेल से आरजीकर अस्पताल में आया हुआ एक विचाराधीन कैदी मंगलवार को अस्पताल के शौचालय से भाग निकला. फरार कैदी का नाम शमीम हुसैन (27) है. वह उत्तर 24 परगना के बरानगर का रहने वाला है. बैरकपुर कमिश्नरेट में गत एक वर्ष में चोरी, […]
कोलकाता: पेट दर्द के इलाज के लिए सोमवार रात दमदम सेंट्रल जेल से आरजीकर अस्पताल में आया हुआ एक विचाराधीन कैदी मंगलवार को अस्पताल के शौचालय से भाग निकला. फरार कैदी का नाम शमीम हुसैन (27) है. वह उत्तर 24 परगना के बरानगर का रहने वाला है.
बैरकपुर कमिश्नरेट में गत एक वर्ष में चोरी, रंगदारी, फिरौती, ड्रग्स का सौदा करने इत्यादि के कुल नौ मामले में टीटागढ़ थाने की पुलिस ने गत एक वर्ष पहले इसे गिरफ्तार किया था. इस वर्ष के मार्च महीने में उसे दमदम सेंट्रल जेल में लाया गया था. इसके बाद से वह यहां रह रहा था. जेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दोपहर दो बजे जेल के अंदर शमीम ने ब्लीचिंग पाउडर खाकर जान देने की कोशिश की थी. जिसके बाद जेल अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कर उसे वापस जेल ले जाया गया था. रात में फिर से उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की. जिसके बाद उसे वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए आरजीकर अस्पताल में लाया गया था. यहां उसे एमएमडब्लू वार्ड के पांचवें तल्ले में 446 नंबर बेड में रखा गया था.
मंगलवार सुबह शाौचालय जाने का बहाना बनाकर वह उस वार्ड के शौचालय में गया. शौचालय के पास स्थित एक कमरे में एसी लगाने के लिए एक जगह बनायी गयी थी. उसी खाली जगह से पांचवें तल्ले से पाइप की मदद से नीचे उतर कर वह वहां से भाग निकला. इधर काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं निकलते देख उसकी सुरक्षा में तैनात वार्डन शौचालय के अंदर गये तो वहां से शमीम को फरार पाया. दमदम जेल सुपर के अलावा जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी. जिसके बाद से फरार विचाराधीन कैदी को तलाश किया जा रहा है.
टाला थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत
मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) राजीव मिश्र ने बताया कि आरजीकर अस्पताल के अंदर से एक विचाराधीन कैदी के फरार होने की शिकायत टाला थाने में जेल प्रबंधन द्वारा दर्ज करायी गयी है. पुलिस उस कैदी को तलाश करने की कोशिश जारी है. इस सिलसिले में बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट को भी जानकारी दे दी गयी है. जल्द हीं उसे सुरक्षित दबोच कर जेल प्रबंधन के हवाले कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




