बंगाल में आया चक्रवात तितली, एक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम जिलों में भारी नुकसान

Updated at : 13 Oct 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में आया चक्रवात तितली, एक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम जिलों में भारी नुकसान

कोलकाता : चक्रवात तितली शुक्रवार को गहरे दबाव में तब्दील होकर कमजोर हुआ और पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गया. इसके बाद मूसलाधार वर्षा हुई तथा ओड़िशा में तीन एवं पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. चक्रवात और भारी वर्षा से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में भारी नुकसान […]

विज्ञापन
कोलकाता : चक्रवात तितली शुक्रवार को गहरे दबाव में तब्दील होकर कमजोर हुआ और पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गया. इसके बाद मूसलाधार वर्षा हुई तथा ओड़िशा में तीन एवं पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. चक्रवात और भारी वर्षा से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में भारी नुकसान हुआ है.
पश्चिमी मेदनीपुर में एक व्यक्ति की जान चली गयी तथा राजमार्ग पांच पर कई पेड़ उखड़ गये हैं. इसके कारण यातायात अवरुद्ध हो गया. पश्चिमी मेदनीपुर और झाड़ग्राम में गुरुवार की रात से ही बारिश हो रही है.
आज कई इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि शनिवार तक पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. उसने कहा कि चक्रवात गहरे दबाव में तब्दील होकर कमजोर हुआ है और पूर्वोत्तर दिशा में बढ़ रहा है. पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के जिलाधिकारी पी मोहन गांधी ने बताया कि खड़गपुर में एक फैक्टरी की दीवार गिर जाने से 35 साल के एक गार्ड की मौत हो गयी.
बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 10 अन्य लोग घायल हो गये. झाड़ग्राम जिले में तूफान की वजह से रोहिणी बाजार, संकरैल और झाड़ग्राम प्रखंड क्षेत्रों में कच्चे मकान और पंडाल गिर गये. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि गहरे दबाव की वजह से उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना, पूरबा, पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पूरबा बर्धमान, हावड़ा और हुगली जिलों में भारी वर्षा हो सकती है.
विभाग ने कहा है कि कोलकाता, बांकुरा, पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, माल्दा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में शनिवार तक भारी वर्षा होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के समुद्र तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को शनिवार तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है. दीघा और पास के अन्य समुद्री पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों को शनिवार तक सामुद्रिक गतिविधियों में नहीं शामिल होने का सुझाव दिया गया है. ओडिशा में चक्रवात ‘तितली’ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को तीन हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola