ePaper

अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस पर सीएम ने की कन्याश्री की तारीफ, कहा सशक्त हुईं 50 लाख लड़कियां

Updated at : 12 Oct 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस पर सीएम ने की कन्याश्री की तारीफ, कहा सशक्त हुईं 50 लाख लड़कियां

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि राज्य सरकार की कन्याश्री योजना ने प्रदेश की 50 लाख से ज्यादा लड़कियों को सशक्त बनाया है. सुश्री बनर्जी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस के अवसर पर ट्वीट में लिखा है कि उनकी सरकार ने इस योजना के लिए 5,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का […]

विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि राज्य सरकार की कन्याश्री योजना ने प्रदेश की 50 लाख से ज्यादा लड़कियों को सशक्त बनाया है. सुश्री बनर्जी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस के अवसर पर ट्वीट में लिखा है कि उनकी सरकार ने इस योजना के लिए 5,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट अनुदान दिया है.
कन्याश्री एक सशर्त नकदी अंतरण योजना है, जिसका लक्ष्य कन्याओं का जीवन स्तर सुधारना और उनका कल्याण करना है. इसके तहत बच्चियों को स्कूल भेजने और 18 वर्ष की आयु तक उनका विवाह नहीं करने देने की कोशिश की जाती है.
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया है इस योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा कन्याओं को सशक्त बनाया गया है. योजना का बजट 5,600 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वाम दलों के 34 साल के शासन को उखाड़ फेंकने के बाद 2011 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बनर्जी ने कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी.
उन्होंने कहा मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे कन्याश्री परियोजना को संयुक्त राष्ट्र ने 2017 में सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola