भाजपा ने लगाया तृणमूल पर धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अपने वोट बैंक के लिए महोत्सवों के दौरान धन देकर धार्मिक आधार पर राज्य के लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया. राज्य की दुर्गा पूजा समितियों को 10 हजार से 28 हजार रुपये देने की मुख्यमंत्री ममता […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अपने वोट बैंक के लिए महोत्सवों के दौरान धन देकर धार्मिक आधार पर राज्य के लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया. राज्य की दुर्गा पूजा समितियों को 10 हजार से 28 हजार रुपये देने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने इससे पहले इमामों को धन बांटा था.
घोष ने दावा किया कि जब उन्हें ‘हिन्दुओं के गुस्से’ का सामना करना पड़ा तो उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों को धन देने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘शुरू से ही, तृणमूल कांग्रेस सरकार अपना वोट बैंक साधने के लिए धार्मिक आधार पर राज्य के लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है.’
घोष ने सवाल किया कि हिन्दुओं को दुर्गा पूजा मनाने के लिए तृणमूल से वित्तीय सहायता की जरूरत नहीं है, अगर राज्य सरकार हिन्दुओं के दुर्गा पूजा मनाने को लेकर इतनी चिंतित है तो उसने पिछले वर्षों में वित्तीय लाभ क्यों नहीं दिया.’ उन्होंने दावा किया कि बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने विजयदशमी पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन ‘रोकने का प्रयास’ किया था, क्योंकि यह उत्सव और मुहर्रम संयोग से एक ही दिन पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










