मुकुल रॉय बोले, टैप हो रहा है मेरा फोन

कोलकाता : भाजपा नेता मुकुल रॉय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर उनके फोन की ‘‘गैरकानूनी टैपिंग” करने का आरोप लगाया.दरअसल, भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनकी कथित टेलीफोन वार्ता की दो आडियो क्लिप सेाशल मीडिया पर फैल रही हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य के […]
कोलकाता : भाजपा नेता मुकुल रॉय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर उनके फोन की ‘‘गैरकानूनी टैपिंग” करने का आरोप लगाया.दरअसल, भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनकी कथित टेलीफोन वार्ता की दो आडियो क्लिप सेाशल मीडिया पर फैल रही हैं.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य के भाजपा नेताओं के टेलीफोन की गैरकानूनी तरीके से टैपिंग के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को जिम्मेदार ठहराया.रॉय ने कहा, ‘‘मैं अपने फोनों की टैपिंग के खिलाफ अदालत की शरण में जा चुका हूं .मामला अब अदालत में विचाराधीन है. लेकिन मैं सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा कि अगर आप किसी के टेलीफोन की टैपिंग कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से गैरकानूनी और अनैतिक है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




